Breaking Newsउत्तर प्रदेशमेरठराष्ट्रीय
7 दिसंबर को दबथवा में एक मंच पर गरजेगे अखिलेश व जयंत
2022 में भाजपा की निकम्मी और भ्रष्टाचारी सरकार को जनता उखाड़ फेकेगी: मतलब गौड

सरूरपुर। आगामी 7 दिसंबर को सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दावत और गांव में होने वाली परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए रालोद क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने क़स्बा हर्रा व करनावल आदि विभिन्न गांवों में मीटिंग कर जनसंपर्क किया। संकल्प परिवर्तन रैली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शिरकत करेंगे।
मीटिंग में चौधरी यशवीर सिंह ने बोलते हुए कहा कि किसान व मजदूर विरोधी भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग का नुकसान किया है। महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ गए हैं। पुलिस सुरक्षा के बीच भी लोग सुरक्षित नहीं है। किसान को उसकी फसल का सही दाम नही मिल रहा। डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस व बिजली के दाम आसमान छू रहे है। जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रालोद व सपा इस बार मिलकर उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देगा। सभी लोगो ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में दबथुवा पहुंच कर संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने का आश्वासन दिया।
मीटिंग में विश्वास प्रमुख व ताहिर प्रधान ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर कुँवर मोहम्मद, अशोक चौधरी,दुबे,जितेंद्र भारद्वाज,अमित तिगरी, बॉबी प्रधान,डिंपल प्रधान आदि सैकड़ो रालोद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता जावेद अब्बासी*