Breaking Newsउत्तर प्रदेशमेरठराष्ट्रीय
जिलाधिकारी के० बालाजी ने विशेष अभियान दिवस पर मतदान केन्द्रो का किया निरीक्षण।

संवाददाता जावेद अब्बासी
सरधना।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशो पर शनिवार को विशेष अभियान दिवस सभी मतदान केन्द्रो व बूथो पर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी के0 बालाजी ने सरधना ब्लॉक की ग्राम पंचायत कैली व कम्पोजिट विद्यालय कैली सहित विभिन्न मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर विशेष अभियान दिवस में बीएलओ व अन्य कर्मियो द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कुछ मतदाताओ के घर जाकर उनके प्रमाण पत्रो की जांच भी की।