Breaking Newsउत्तर प्रदेशमेरठराष्ट्रीय
रालोद युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने 7 दिसंबर होने वाली संकल्प परिवर्तन रैली को लेकर किया जनसंपर्क।
भाजपा हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ाकर फिर से सत्ता हासिल करना चाहती है: वसीम राजा

संवाददाता जावेद अब्बासी
सरधना (मेरठ) आगामी 7 दिसंबर को सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के दबथुआ गांव में होने जा रही चौधरी जयन्त सिंह की संकल्प परिवर्तन रैली की सफलता के लिये रालोद युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने क्षेत्र के क़स्बा खिवाई में जनसंपर्क किया।और रालोद की नीतियों से अवगत कराते हुए जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने एवं 2022 विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल कराने का आह्वान किया।रालोद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने बताया कि आगामी 7 दिसंबर को क्षेत्र के दबथुआ गांव मे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह संकल्प परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे।उन्होंने सर्व समाज के लोगों से सभा में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून वापस लेने में केंद्र सरकार ने बहुत देरी की है।यह कानून अगर सरकार पहले ही वापस ले लेती तो 700 किसान आंदोलन में शहीद ना होते।भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग का नुकसान किया है।
महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ गए हैं। पुलिस सुरक्षा के बीच भी लोग सुरक्षित नहीं है।महंगाई चरम पर है बेरोजगारी के चलते लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। वसीम राजा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार में किसान मजदूर परेशान हैं।डीजल पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है इस बढ़ती मंहगाई में किसान मजदूर की कमर टूट रही है। भाजपा सरकार किसान मजदूर व युवा विरोधी सरकार है। आज किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। महंगाई के कारण आम जनता त्रस्त है। रालोद इस बार पश्चिमी यूपी से भाजपा का सफाया कर देगा।इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।