Breaking Newsउत्तर प्रदेशमेरठराष्ट्रीय
संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए संजय चौधरी ने किया जनसंपर्क।

संवाददाता जावेद अब्बासी
सरधना।युवा रालोद नेता संजय चौधरी ने खिर्वा गांव में मासूम के आवास पर आगामी 7 दिसंबर को दबथुवा में होने वाली संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए मीटिंग कर जनसंपर्क किया। जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह जी शिरकत करेंगे। मीटिंग में संजय चौधरी ने बोलते हुए कहा कि तीन कृषि कानून वापस लेने में सरकार ने बहुत देर की है।यह कानून अगर सरकार पहले ही वापस ले लेती तो 700 किसान शहीद न होते। भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग दुखी है। पुलिस सुरक्षा के बीच भी लोग सुरक्षित नही है।उन्होंने यह भी कहा कि इस बार किसान, मजदूर, व्यापारी व युवा सबकी पसंद गठबंधन है। रालोद व सपा इस बार मिलकर उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देगा। सभी लोगो ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में दबथुवा पहुंच कर संयुक्त परिवर्तन संकल्प रैली को सफल बनाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर रज़ा अब्बास, सलीम,आज़म ज़ैदी,साहिल, शाहीन,सलीम फौजी,मोहसीन, रहिस मिया,शबी आलम,चाँद मिया, वफ़ा अब्बास,चाहत, शोयब आदि मौजूद रहे।