Breaking Newsउत्तर प्रदेशमेरठराष्ट्रीय
रालोद क्षेत्रीय महासचिव रणवीर दहिया ने 7 दिसंबर होने वाली संकल्प परिवर्तन रैली को लेकर किया जनसंपर्क।
भाजपा हिंदू मुस्लिम को आपस में लड़ाकर फिर से सत्ता हासिल करना चाहती है:नदीम चौहान

संवाददाता जावेद अब्बासी
सरधना (मेरठ) आगामी 7 दिसंबर को सिवालखास विधान सभा क्षेत्र के दबथुआ गांव में होने जा रही चौधरी जयन्त सिंह की संकल्प परिवर्तन रैली की सफलता के लिये रालोद क्षेत्रीय महासचिव चौधरी रणवीर दहिया ने क्षेत्र के गांव सरूरपुर,किनोनी, चिंदोड़ी,में जनसंपर्क अभियान चलाया।और रालोद की नीतियों से अवगत कराते हुए जयंत चौधरी के हाथ मजबूत करने एवं 2022 विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल कराने का आह्वान किया।रालोद के क्षेत्रीय महासचिव चौधरी रणवीर सिंह दहिया ने बताया कि आगामी 7 दिसंबर को क्षेत्र के दबथुआ गांव मे चौधरी जयंत सिंह संकल्प परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे ।उन्होंने सर्व समाज के लोगों से सभा में भारी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानून वापस लेने में केंद्र सरकार ने बहुत देरी की है।यह कानून अगर सरकार पहले ही वापस ले लेती तो 700 किसान आंदोलन में शहीद ना होते।भाजपा सरकार ने प्रत्येक वर्ग का नुकसान किया है। महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ गए हैं। पुलिस सुरक्षा के बीच भी लोग सुरक्षित नहीं है।महंगाई चरम पर है बेरोजगारी के चलते लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।रालोद नेता नदीम चौहान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की प्रदेश में चल रही भाजपा सरकार में किसान मजदूर परेशान हैं।डीजल पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है इस बढ़ती मंहगाई में किसान मजदूर की कमर टूट रही है। भाजपा सरकार किसान मजदूर व युवा विरोधी सरकार है।
आज किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। महंगाई के कारण आम जनता त्रस्त है। रालोद इस बार पश्चिमी यूपी से भाजपा का सफाया कर देगा।इस मौके पर क्षत्रिय महासचिव चौधरी रणवीर दहिया,रालोद वरिष्ठ नेता नदीम चौहान, चौधरी कविता प्रधान,पंकज कुमार, दिनेश कुमार,ऋषि पाल सिंह, हरेंद्र सिंह, गौरव चौधरी आदि रालोद कार्यकर्ता शामिल रहे।