Breaking Newsउत्तर प्रदेशमेरठराष्ट्रीय
सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन।
. समाजवाद एवं संघर्षों के रास्ते पर चल कर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार :अतुल प्रधान

सरधना।नगर के मोहल्ला कमरानवाबान स्थित मरहूम आगा खालिद शाह की कोठी पर सपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ सपा नेता अतुल प्रधान की उपस्थिति में मुलायम सिंह यादव का 83 वा जन्मदिन केक काटकर व आह्वान पत्र बांट कर बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके दीर्घायु जीवन सुख वैभव तथा समृद्धि के लिए प्रार्थना की इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा नेता अतुल प्रधान ने कहा कि हम सभी को धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव द्वारा बताए गए समाजवाद एवं संघर्षों के रास्ते पर चल कर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर प्रदेश के चहुमुखी विकास में अपना सहयोग देना है। जन्मदिन के शुभ अवसर पर सरधना विधानसभा सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान, चेयरपर्सन पति निज़ाम अंसारी, आगा मोहमंद अलीशाह, नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी,हाजी अकबर चौधरी,अरशद अब्बासी, शाहवेज अंसारी,मंजूर मलिक,जाहिद कुरैशी, जुबेर कुरेशी, इकराम अंसारी,ललित गुर्जर,अनीस कुरैशी,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता जावेद अब्बासी