Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय
शिक्षकों साथ छात्र-छात्राओं ने केवलानन्द में मनाई गुरुनानक जयन्ती

आप अभीतक संवाददाता भरथना I नगर क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ सीबीएसई शिक्षण संस्था बिधूना रोड स्थित छोला मन्दिर के निकट सेंट केवलानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल रविवार को आवकास के चलते एक दिन पूर्व ही शनिवार को गुरुनानक की जयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गुरुनानक जी की जयन्ती के पर्व पर शिक्षण संस्था की प्रधानाध्यापिका प्रियंका सिंह ने बताया छात्र-छात्राओं को बताया कि देव गुरुनानक सिख धर्म के संस्थापक और सबसे पहले गुरू थे। उनकी जयन्ती को सिख धर्म के मानने बाले सभी लोग इस दिन को प्रकाश पर्व या गुरू परब के नाम से मनाते हैं। देव गुरुनानक जी की जयन्ती को सिख धर्म में सबसे बड़े त्यौहारों में इस त्यौहार को बड़ा त्यौहार माना जाता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीमती सिंह ने छात्र,छात्राओं को गुरुनानक की दीगईं शिक्षा के महत्व को समझाते हुए सभी छात्रों को गुरुनानक के बताये मार्ग पर चलने की प्रेरणा दीगई।
संस्था के प्रबंधक रोहन सिंह ने छात्र-छात्राओं को गुरुनानक के जन्म दिवस की बधाई दी। इस मौके पर संस्था के सभी शिक्षक संदीप यादव,सुमित यादव,मोहिनी शाक्य,प्रवीन गुप्ता आदि की उपस्थित उल्लेखनीय रही।