Breaking Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीयहमारा गाजियाबाद
घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी का जनाधार बढ़ाएं कार्यकर्ता: इंद्रा

साहिबाबाद। समाजवादी पार्टी की महिला महानगर महासचिव इंद्रा सिंह ने रविवार को शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 में पार्टी की बूथ लेबल की बैठक ली जिसमें महिला कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय महिलाओं ने भी भाग लिया। इस दौरान इन्द्रा सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार जनसभाएं व भ्रमण कर रहे हैं। प्रदेश की जनता आगामी चुनावों में समाजवादी पार्टी को फिर से सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। इन्द्रा सिंह ने पार्टी की कार्यकत्रियों का आह्वान किया कि वे अभी से कहा कि घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी का जनाधार बढाने और सपा मुखिया अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें ताकि 2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके। इस मौके पर अन्नू सिंह, पारुल जलोटा, अपूर्वा चौधरी, मूनमून सेन, राधिका थापा, आकांक्षा कश्यप, सुशील देवी, अंजली, राजकुमारी, सागर सिंह, हरेन्द्र सिंह, साकेत कुमार, कपिल चौधरी आदि रहे।